प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में डॉ. प्रेमासाईं महाराज का पांच दिवसीय आध्यात्मिक और प्रेत दरबार आज से शुरू हो गया है। यह आयोजन 24 से 28 अक्टूबर तक चलेगा।
शुरुआत में जिला प्रशासन ने प्रेत दरबार के आयोजन पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई थी। जामगांव स्थित मां मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं ने प्रशासन के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि अन्य संतों के ऐसे कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं लगाई जाती, लेकिन उनके आयोजन के साथ भेदभाव किया जा रहा है। महाराज ने इसे संतों का अपमान करार दिया था। बढ़ते विवाद और दबाव के बाद आखिरकार प्रशासन ने प्रेत दरबार आयोजित करने की अनुमति दे दी है, जिसके चलते अब तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजन संपन्न हो रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments