टीएल बैठक में सफाई और राजस्व वसूली को प्राथमिकता: आयुक्त संबित मिश्रा...
आयुक्त संबित मिश्रा ने टी एल बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्य अनुसार राजस्व वसूली कार्य करने को प्राथमिकता देने कहा |
आयुक्त ने नागरिकों से प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश |
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश |
आयुक्त ने रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादारों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने, अवैध नलों का नियमितीकरण करने, दिनांक 31 दिसम्बर 2026 तक वर्तमान वित्त वर्ष के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले करदाता नागरिकों को सम्पतिकर में नियमानुसार निर्धारित 4 प्रतिशत की छूट का वांछित लाभ अधिकाधिक संख्या में दिलवाने के दिए निर्देश |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- राजधानी के महात्मा गांधी सदन स्थित निगम मुख्यालय के तीसरी मंजिल के सभाकक्ष में आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समयसीमा (TL) बैठक संपन्न हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में आयुक्त ने तमाम चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान आयुक्त मिश्रा ने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता से जुड़ी जनशिकायतों के अब तक हुए निपटारे की स्थिति की समीक्षा की तथा साफ-सफाई से पहले और बाद की प्रामाणिक तस्वीरों का भी बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही, सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के कार्यों को सबसे ऊपर रखें और किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।

आयुक्त ने बैठक में नगर निगम के हित को सर्वोपरि रखकर दिए गए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली किये जाने को प्राथमिकता देने सभी जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।आयुक्त संबित मिश्रा ने दिनांक 31 दिसम्बर 2026 तक वर्तमान वर्ष के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान किये जाने पर सम्बंधित सम्पति करदाता नागरिकों को नियमानुसार सम्पतिकर में 4 प्रतिशत की छूट देकर अधिक से अधिक संख्या में करों की वसूली कर सम्पति करदाता नागरिकों को वांछित तौर पर लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली नियमानुसार सख्तीपूर्वक करने सभी जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

आयुक्त संबित मिश्रा ने नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण तय समयसीमा के भीतर किया जाना सुनिश्चित करने के सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए। आयुक्त ने अवैध नल कनेक्शनों को करारोपण में सम्मिलित कर नल कनेक्शन नियमानुसार निर्धारित अर्थदंड लेकर नियमित करते हुए प्रक्रिया के अंतर्गत सम्बंधितों से जलकर की वसूली करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने टीएल बैठक में नगर निगम विभाग द्वारा ई चालान और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ई चालान की कार्रवाई का अवलोकन किया।
आयुक्त ने शहर में त्यौहार के पूर्व प्रकाश व्यवस्था को सुचारु बनाने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैँ। आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनी के प्रकरणों में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कार्रवाई करमे के जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए। राजीनामा योग्य प्रकरणों में नियमानुसार राजीनामा कार्रवाई और नियमानुसार राजीनामा के योग्य नहीं पाए गए प्रकरणों में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत निर्माण को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए।
आयुक्त ने बैठक में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वर्षा जल संचयन हेतु अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य करवाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का अच्छा रखरखाव करने वाले संस्थानों, व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने कहा। आयुक्त संबित मिश्रा ने सी एम हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से नगर निगम रायपुर को प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान प्राथमिकता से तय समयसीमा के भीतर किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण की प्रगति और मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और कार्य को गतिमान रखकर शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा ली गयी टी एल बैठक के दौरान अपर आयुक्त सर्वश्री लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, रवि राही, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता इमरान खान, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, सभी उपायुक्तों, जोन कमिश्नरों, सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, आईटी एक्सपर्ट रंजीत रंजन, सभी जोन सहायक राजस्व अधिकारियों, नगर निगम मुख्यालय के विभागों के अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
#Raipur #MunicipalCorporation #SambitMishra #TLMeeting #CleanlinessDrive #RevenueCollection #PublicComplaints #PMAY #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments