इस जगह अब मीनाबाजार के बाद 20 अक्टूबर से होगा जिमनी सर्कस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शहर के सावित्री नगर रोड में मीनाबाजार के बाद आगामी 20 अक्टूबर से जिमनी सर्कस अब लोगों को स्वस्थ मनोरंजन परोसते हुए बचपन की यादें ताजा कराएगा। संचालक चुनचुन सिन्हा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान सावित्री नगर रोड में डिज्नीलैंड मीनाबाजार को जनता से बेहतर रिस्पॉन्स मिलने के बाद उसी जगह में 20 अक्टूबर से जिमनी सर्कस लगेगा, जो अबतक का सबसे बड़ा सर्कस है। जिम्नास्टिक जादूगरी और हैरतअंगेज कारनामों के लिए विख्यात जेमिनी सर्कस के जोकर से लेकर स्टंटबाज तक निश्चित ही पब्लिक को गुदगुदाते हुए रोमांचित करेंगे। चुनचुन सिन्हा को उम्मीद है कि मोबाइल गेम में डूबे लोग जब महीनेभर लगने वाले दशकों बाद जेमिनी सर्कस के करतबों को देखेंगे तो कलाकारों की तारीफ करते हुए दुबारा सपरिवार सर्कस देखने जरूर जायेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments