रायपुर में आठ माह में वसूले गए नौ करोड़, आरटीआई से हुआ ट्रैफिक चालान का बड़ा खुलासा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में यातायात नियमों की अनदेखी वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। आरटीआई से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के शुरुआती आठ महीनों में रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 8,94,32,350 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना वसूला है। यह आंकड़ा लगभग नौ करोड़ रुपए बैठता है।
यह जानकारी स्थानीय निवासी कुणाल शुक्ला द्वारा दायर सूचना के अधिकार के तहत सामने आई है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने लिखित ब्यौरा देते हुए बताया कि जनवरी से अगस्त के बीच हर महीने औसतन एक करोड़ से अधिक का राजस्व जुर्माने के रूप में जमा हुआ है।

मार्च में सबसे ज्यादा, जून में रही सबसे कम वसूली
सामने आए आंकड़ों पर गौर करें तो शुरुआती महीनों में चालान की रफ्तार काफी तेज रही:
मार्च: 1,93,94,500 रुपए (सबसे उच्चतम आंकड़ा)
मई: 1,75,42,050 रुपए
अप्रैल: 1,52,00,500 रुपए
जनवरी: 1,08,41,200 रुपए
फरवरी: 95,36,900 रुपए
जुलाई: 63,77,700 रुपए
अगस्त: 60,91,900 रुपए
जून: 44,47,600 रुपए (सबसे न्यूनतम आंकड़ा)
सख्ती के बाद भी नियमों की हो रही अनदेखी -
सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाती है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 15 अक्टूबर तक सिर्फ ड्रंक एंड ड्राइव के 4,082 मामले दर्ज किए गए और 2,597 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए गए। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि केवल जुर्माने की रकम बढ़ने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर चालकों में यातायात अनुशासन के प्रति जागरूकता लाना भी उतना ही जरूरी है ताकि सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments