google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सारनाथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान बुजुर्ग की अचानक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस...

46 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन नंबर 15160 (सारनाथ एक्सप्रेस) से यात्रा कर रहे करीब 65 से 70 साल के एक अज्ञात बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें आनन-फानन में पेंड्रा रोड स्टेशन पर उतारा गया।


स्टेशन मास्टर की सूचना पर तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई गई, जिसके जरिए बुजुर्ग को शासकीय जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बीमारी की आशंका, पहचान की कोशिशें तेज चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती जांच में मौत की वजह कोई गंभीर बीमारी लग रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। बुजुर्ग ट्रेन में कहां से बैठे थे और कहां जा रहे थे, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। उनके साथ यात्रा कर रहा कोई परिजन भी सामने नहीं आया है।


जीआरपी ने की पहचान की अपील जीआरपी चौकी पेंड्रा रोड ने मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों और यात्रियों से संपर्क कर मृतक की पहचान स्थापित करने में जुटी है। प्रशासन ने आम जनता से भी मदद की अपील की है। यदि किसी के पास इस बुजुर्ग से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत जीआरपी चौकी पेंड्रा रोड के मोबाइल नंबर 9993421962 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html