ग्राम पंचायत सावित्रीपुर के सरपंच ने लाखों रुपये का किया फर्जीवाड़ा ।

प्राप्त सूचना के आधार पर महासमुंद जिला के पिथौरा ब्लाक के सावित्रीपुर पंचायत के सरपंच ने शासन से अनुदान प्राप्त राशि (सभी मदों से) का फर्जीवाड़ा किया है।
ग्राम पंचायत के सरपंच एवं प्रबुद्ध ग्रामीणों ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत जिलाधीश महासमुंद एवं उच्च स्तर पर की है। 14 वित्त एवं 15 वित्त की राशि का खुलकर गवन सरपंच एवं सचिव ने किया। बिना पंचों की सहमति बिना बैठक के मनमाने ढंग से राशि निकाला गया है। दिनांक 16/03/ 2021 को ₹4,40,280 ..10 नग मोटर पंप एवं अन्य सामग्री खरीदी दर्शाया गया है 14वी वित्त की राशि का ₹6,57,585 कोरेनटाईंन हेतु किराना सामग्री क्रय बताया गया है। जबकि मजदूरों के अनुपात अनुसार खर्च का निर्देश होता है। चौदवी विद मद से07/06/ 2020 को ₹2,17,420 मोटर पंप सामग्री बताई गई है इसी तरह दिनांक13/06/2020 को भी ₹27000मोटर पंप सामग्री क्रय दर्शाया गया है। इसी तरह दिनांक तेरा 13/06/2020 को 27200 पैरेट ढूलाई के नाम से दर्शाया गया है,
इसी फर्जीवाड़ा की कड़ी में आगे हम आपको बताते चलें की स्ट्रीट लाइट के नाम पर भी ₹500000 निकाले गए हैं और इस बात का भी खुलासा करता चलूं कि यह स्ट्रीट लाइट कार्य पूर्व सरपंच के द्वारा प्रस्तावित था जिसका वर्तमान सरपंच ने सामग्री के नाम से आहरण भी कर लिया है जब कि ग्रामीणों का कहना है स्ट्रीट लाइट लगा ही नहीं है ।जिसका पंचगन एवं नागरिकों ने खुला विरोध किया है ।ज्ञात हो कि यह कृत सरपंच पति एवं सचिव ने किया है। पंच गण एवं नागरिकों ने जिलाधीश को दिए आवेदन में आरोप लगाया है तथा सरपंच पति की दबंगई से जनता के त्रस्त होने की बात भी की है।
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ ने सावित्री पूल के सचिव से कई बार संपर्क करना चाहा किंतु सचिव द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया जाता है।
ब्रेकिंगADN न्यूज़ ..बहुत जल्द सावित्रीपुर पंचायत में हुए फर्जीवाड़े का सबूतों के साथ खुलासा कर वास्तविकता से अवगत कराएगा।
ब्रेकिंग ADN न्यूज़
बसना






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments