google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत....

Sep 8
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग:- जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, प्रसूता को 3 सितंबर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 5 सितंबर को प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं मिला।


ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत

परिजनों का कहना है कि बाद में प्रसूता का ऑपरेशन किया गया, जिसके दौरान नवजात की मौत की जानकारी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।


परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते उचित उपचार मिल जाता, तो शायद नवजात की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


सिविल सर्जन ने दिया जांच का भरोसा

मामले को लेकर सिविल सर्जन ने जांच कराने की बात कही है। साथ ही, जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html