google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गंगरेल से नरहरा तक पर्यटन की नई उड़ान, धमतरी में उमड़ रहे सैलानी...

Aug 30
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- धमतरी जिले में पर्यटन को नई पहचान और नई ऊंचाई देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर अब गंगरेल, रुद्री डेम माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ दिखाई दे रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इन पर्यटन स्थलों में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जलाशयों की शांत लहरों, हरियाली से आच्छादित पहाड़ियों और मनोहारी प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटक परिवार और मित्रों के साथ सुकून के पल बिताने के साथ ही कयाकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य जलक्रीड़ाओं का रोमांच भी ले रहे हैं।


गंगरेल जलाशय और रुद्री डेम पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां जलक्रीड़ा गतिविधियों के विस्तार से पर्यटन को नया आयाम मिला है। कयाकिंग सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के माध्यम से पर्यटक जल की लहरों पर रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। वहीं जलाशय का विहंगम दृश्य, सूर्यास्त का मनोहारी नजारा और आसपास की हरियाली पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। माडमसिल्ली और नरहरा भी प्राकृतिक पर्यटन एवं पारिवारिक मनोरंजन के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभर रहे हैं।


जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षित पर्यटन को ध्यान में रखते हुए इन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, बैठने के स्थान, गार्डन एवं हरित क्षेत्र, आवागमन की सुविधा तथा मनोरंजन के विभिन्न विकल्पों पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटन स्थलों को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जलक्रीड़ा गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी प्रशासन का विशेष जोर है।


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गंगरेल, रुद्री डेम, माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्राकृतिक स्थलों को सुविधायुक्त एवं आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यादगार पर्यटन अनुभव मिले। जलक्रीड़ा एवं साहसिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


गंगरेल, रुद्री और माडमसिल्ली की जलराशि तथा नरहरा की प्राकृतिक छटा इन दिनों पर्यटकों के कैमरों में भी खूब कैद हो रही है। परिवारों के लिए शांत वातावरण, युवाओं के लिए रोमांचक जलक्रीड़ा और प्रकृति प्रेमियों के लिए मनमोहक दृश्य—इन पर्यटन स्थलों पर मनोरंजन और प्रकृति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। जिले में पर्यटन सुविधाओं के विकास से धमतरी अब केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि प्रकृति, रोमांच और सुकून का आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनकर उभर रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html