google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकास की नई पहल: रायपुर उत्तर विधायक व महापौर ने आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण व सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन किया.....

Jul 22
2 min read
  • रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, पार्षद खगपति सोनी, एल्डरमैन गोपाल सोना सहित वार्ड 6 के त्रिमूर्ति नगर में 2 नई आंगनबाडी भवनों का लोकार्पण एवं वार्ड 13 में नये सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कर नागरिको को दी शानदार सौगात

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -

रायपुर - आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, नगर निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, पार्षद खग़पति सोनी, एल्डरमैन गोपाल सोना की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनों, महिलाओं, आमजनों सहित रायपुर नगर निगम जोन 2 अंतर्गत वीरांगना अवंति बाई लोधी वार्ड क्रमांक 6 अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर में दो स्थानो पर रायपुर जिला खनिज मद अंतर्गत 11 लाख 69 हजार रू. की लागत से स्वीकृति अनुसार 2 जगह नवनिर्मित आंगनबाडी भवन केन्द्रो का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए नागरिको को शानदार सौगात दी। रायपुर उत्तर विधायक ने नगर निगम महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य वार्ड पार्षद, एल्डरमैन सहित नागरिको के साथ उत्तर विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 2 अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 के क्षेत्र में 6 लाख की लागत से स्वीकृति अनुसार नये सामुदायिक भवन के निर्माण एवं विकास कार्य हेतु श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि से किया।

वार्ड पार्षद खगपति सोनी ने वार्ड 6 में दो स्थानों पर प्रत्येक में 11 लाख 69 हजार की लागत से नया आंगनबाडी केन्द्र भवन निर्मित कर लोकार्पण कर वार्डवासियों को सौगात देने हेतु नागरिको की ओर से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ को हार्दिक धन्यवाद दिया। वहीं वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार ने जोन 2 के राजीव गांधी वार्ड में स्वीकृति अनुसार नया सामुदायिक भवन जनउपयोग हेतु बनाने भूमिपूजन कर कार्यारंभ करने हेतु नागरिको की ओर से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड को हार्दिक धन्यवाद दिया।

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं महापौर मीनल चौबे ने जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय एवं कार्यपालन अभियंता पीडी घृतलहरे को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 2 के राजीव गांधी वार्ड में स्वीकृति अनुसार नया सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html