google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नक्‍सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, फैक्ट्री में लगाई आग.....

Nov 6, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले नक्‍सलियों ने बीजापुर जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने बीजापुर के पास गारमेंट फैक्ट्री में आग लगा दी है। नक्‍सलियों ने मौके पर चुनाव बहिष्कार को लेकर पर्चे भी फेंके। बतादें कि नक्‍सलियों ने जिस फैक्ट्री में आग लगाई वो कलेक्टर निवास एवंं सीआरपीएफ के डीआईजी कार्यालय से महज एक किलोमीटर से दूरी पर है।


बतादें कि बस्‍तर संभाग सहित बीजापुर में 7 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


हेलीकाप्टर से रवाना हुए मतदान दल रविवार को भी सुकमा, बीजापुर व नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए मतदान दलों की हेलीकाप्टर से रवानगी जारी रही। शनिवार को भी यहां से सेना के हेलीकाप्टर में कुछ मतदान दलों काे भेजा गया था। रविवार को सड़क मार्ग से भी वाहनों में कुछ दलों को भेजा गया है।


बचे मतदान दल आज होंगे रवाना सोमवार को बचे हुए सभी मतदान दलों की रवानगी हो जाएगी और शाम तक दल मतदान केंद्रों में पहुंच जाएंगे।


नक्सल क्षेत्रों में तीन बजे तक मतदान

बस्तर संभाग में अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा सीट पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर सीट पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html