नौसेना को मिली बड़ी ताकत ,राष्ट्रपति ने लॉन्च किया युद्धपोत 'विंध्यगिरी'...........

सेना की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युद्धपोत आईएनएस विंध्यगिरी को लॉन्च कर दिया है| कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में इस जंगी जहाज को लॉन्च किया गया | इसका नाम कर्नाटक की पर्वत श्रृंखला के नाम पर आईएनएस विंध्यगिरी रखा गया है | यह नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट है.जो एक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है |
अगर विंध्यगिरी 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तो इसकी रेंज 4600 किलोमीटर रहेगी| इसमें इमरजेंसी में बचाव करने या हमला करने के लिए दो बोट्स हैं |
क्षा मंत्रालय के मुताबिक 'विंध्यगिरी' प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का छठा जहाज है. इस युद्धपोत में बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार और सेंसर और प्लेटफॉर्म प्रबंधन सिस्टम हैं. तकनीकी रूप से उन्नत यह फ्रिगेट अपने पूर्ववर्ती लिएंडर क्लास एएसडब्ल्यू फ्रिगेट आईएनएस विंध्यगिरी को विशिष्ट सेवा के लिए एक तरह से श्रद्धांजलि है. आईएनएस विंध्यगिरी ने 08 जुलाई 1981 को नौसेना में शामिल होकर 11 जून 2012 तक विभिन्न चुनौतीपूर्ण अभियानों और बहुराष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लगभग 31 वर्षों तक सेवा दी थी | नवनिर्मित 'विंध्यगिरी' स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी समृद्ध नौसैनिक विरासत को संभालने के लिए तैयार है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments