गांव-गांव पहुंच रहे नवीन अग्रवाल, जनचौपाल में सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं...
विधायक अनुज शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मांठ और तिल्दाडीह में लगाई जनचौपाल, बांटे पीएम आवास के स्वीकृति पत्र.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। ग्रामीण इलाकों में समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-05 में विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गांवों में पहुंचकर सीधे जनता से संवाद किया जा रहा है, ताकि उनकी परेशानियों को सुनकर अधिकारियों के माध्यम से उनका समय पर निराकरण कराया जा सके।

इसी कड़ी में पहले दिन विधायक अनुज शर्मा के साथ ग्राम मांठ में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इसके बाद जनसमस्या निवारण शिविर का अगला पड़ाव ग्राम तिल्दाडीह रहा, जहां स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी विकास से जुड़ी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपकर उन्हें बधाई दी गई।

जनसेवा ही संकल्प, जनता की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता : नवीन अग्रवाल -
जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच रहना, उनकी तकलीफों को दूर करना और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य कर्तव्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना न पड़े। यह जनसंपर्क अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अग्रवाल ने ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत और मिले अपार स्नेह के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास ही उनके लिए जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, जिला पंचायत के सभापति सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments