राष्ट्रीय एकता दिवस: राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर। देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महान नेताओं के देश के प्रति समर्पण को याद किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के लोकभवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल रमेन डेका ने देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने देश को एक सूत्र में पिरोने और अखंड भारत के निर्माण में पटेल के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और विधिक स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे समेत लोक भवन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने मिलकर देश के इस महान सपूत के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments