राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का 'आप' कार्यकर्ताओं ने रायपुर में मनाया जन्मदिन...
केक काट कर 'आप' कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
हर जिले में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन - AAP

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर 16 अगस्त 2023 - आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के "आप" कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर में पूरे धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। मौके पर "आप" कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक-दूसरे खिलाया। साथ ही लोगों को मिष्ठान्न वितरण कर अरविंद केजरीवाल के दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भारतीय राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव देखा जा सकता हैं। अब देश, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बात कर रहा हैं। सामान्य जन को बिजली भी मुफ्त दी जा सकती है ये फार्मूला बताने वाले केजरीवाल ने अन्य राजनीतिक दलों को भी जनता के हित में कार्य करने की चुनौती पेश की है। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को भी राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया और स्वच्छ राजनीति को संबल प्रदान किया है।
वहीं इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुरज उपाध्याय, रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षानी, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा, सचिव पीएस पन्नू, धरसींवा अध्यक्ष सुरेंद्र बिसेन, महिला प्रतिनिधि कलावती मार्को, शोभा ठाकुर, रघुनाथ यादव, केएस नायडू, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र पवार एमएम हैदरी, नौशाद अली, संतोष कुशवाहा, महेंद्र बिसेन, श्रीराम गुप्ता, काशिफ खान, राशिद अली, पवन सक्सेना और सफीक अहमद व अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल रहें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments