google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नरेंद्र मोदी का विकसित भारत संकल्प हम सभी का संकल्प है:राजेश मूणत

Feb 26, 2024
3 min read
































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • मोदी की गारेंटी कभी फेल नहीं होती भारत विकसित राष्ट्र बनेगा सबके सहयोग से :- राजेश मूणत

  • हर घर बनेगा सूर्यघर 1 करोड़ घरों में सोलर सिस्टम से बिजली उत्पादन का लक्ष्य: नरेंद्र मोदी

विकसित भारत संकल्प पर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा में जनता को सीधे प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से जुड़े रायपुर पश्चिम विधानसभा में विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में पश्चिम विधानसभा की जनता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने उपस्थित रही ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को लगभग 36 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी जिसके प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेताओ ने आभार जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लाइव उद्बोधन में कहा की भरता का हर घर बनेगा सूर्य घर जिसके तहत शुरुवात में भारत के 1 करोड़ घरों को सोलर सिस्टम लगाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा डिजिटल इंडिया वरदान की तरह साबित हुआ है गांव गांव तक पहुंच रहा है सेकंड में रुपए

कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे मैं 1 रुपए भेजता हूं तो 15 पैसे पहुंचते हैं डिजिटल इंडिया की सफलता से देश का 85 पैसा भ्रष्टाचार की बलि नहीं चढ़ता।

रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने गूढ़यारी स्थित सी. एस. ई. बी. में आयोजित विकसित भारत संकल्प अभियान के नरेंद्र मोदी के सीधे प्रसारण के पश्चात उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ को लगभग 36 हजार करोड़ की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना आवश्यक है यदि मेरा छत्तीसगढ़ विकसित होगा तो भारत अपने आप विकसित हो जायेगा यह छत्तीसगढ़ के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है और हम भी उन्हें यकीन दिलाते हैं की छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास करना हमारी जिम्मेदारी है डबल इंजन की सरकार आगे भी इसी तरह चले इसके लिए 2024 के चुनाव में छत्तीसगढ़ से ग्यारह की ग्यारह सीटें नरेंद्र मोदी जी को जितवा कर देंगे।

उसके पश्चात उन्होंने अधिकारियों और अन्य जानसेवाको को तल्ख अंदाज में कहा की लोकसभा चुनाव तक मैं थोड़ा व्यस्त हूं उसके पश्चात सभी पर मेरी लगातार नजर बनी रहेगी ।

वोट बैंक बनाने के खातिर जनता को हमराज किया गया पट्टे के नाम पर फर्जी पट्टा नियम विरुद्ध किसने बांटा उस पर कार्यवाही करने की मांग छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री से की है एवं निवेदन किया है शीघ्र इस पर कार्यवाही की जाए ।मेरा सभी पार्षदों से एक ही निवेदन काम अच्छा करोगे तो जनता का साथ मिलेगा वरना जनता के साथ राजेश मूणत भी आपके दरवाजे पर मिलेगा ये बात याद रखना ।

उन्होंने अधिकारियों से कहा की सभी जोन कमिश्नरों से निवेदन है कि प्रधानमंत्री आवास का एक स्टॉल जोन पर लगाएं ताकि बचे हुए लोग जो इसका लाभ लेने से वंचित रह गए उन्हे इसका लाभ मिल जाए साथ ही उन्हें चेतवानी भी गर्मी आ गई है और यदि घर घर नल कनेक्शन 1 माह में नही पहुंचा और जनता परेशान हुई तो आप लोग आगे की कार्यवाही के लिए तैयार रहें ।

उन्होंने कहा की राजेश जनता के लिए हमेशा खड़े रहा है मैं विपक्ष में भी 5 वर्ष आपके साथ खड़ा रहा आपकी हितों की मांग लगातार हर मंच से उठाते आया हूं और आगे भी लगातार आपके साथ खड़े रहूंगा ।

हम रायपुर पश्चिम के मध्य में 100 बिस्तर अस्पताल बनाएंगे जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है शीघ्र इस पर काम किया जायेगा राजेश मूणत का वादा है ।

कार्यक्रम स्थल पर जन समस्या निवारण हेतु स्टॉल लगाए गए थे और साथ ही कार्यक्रम स्थल पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे जिनका मंच पर उन्हें चेक दिया गया मूणत ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों और उपस्थित रायपुर पश्चिम की जनता का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में मंच संचालन ओंकार बैस ने किया और आभार भाजपा जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html