अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां दूंगा - नरेन्द्र मोदी.....

लाल किले से लगतार 10वीं बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित किया है | इस दौरान पीएम मोदी ने 2024 को लेकर दावा भी किया उन्होंने कहा की, ''अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, उसकी सफलता और गौरवगान आपके सामने प्रस्तुत करूंगा. मैं आप में से आता हूं, मैं आपके बीच से निकला हूं, मैं आपके लिए जीता हूं. अगर मुझे सपना भी आता है तो आपके लिए आता है, अगर मैं पसीना भी बहाता हूं तो आपके लिए बहाता हूं. इसलिए नहीं कि आपने मुझे ये दायित्व दिया, ये मैं इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि आप मेरे परिवारजन हैं और मैं आपके किसी दुख को नहीं देख सकता हूं.'' संबोधन के आखिरी हिस्से में PM ने 2024 में एक बार फिर से वापसी की बात कही |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments