google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति...

1 hour ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


इस अवसर पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत विधायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जनहित के प्रति समर्पित एक सच्चे और कर्मठ नेता थे। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सक्रियता हमेशा याद रखी जाएगी। अहिवारा के विकास में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।


प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस विकट परिस्थिति में उनके शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html