भगवान शिव के मंदिर के बाहर साष्टांग दंडवत प्रणाम करते दिखे नंदी....
Updated: Sep 23, 2023

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नंदी, भगवान शिव के सबसे प्रिय गण माने जाते हैं और कहा जाता है कि जो भी नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं कहता है वो सीधे महादेव तक पहुंचती है, नंदी भोलेनाथ के सबसे बड़े भक्त और सेवक हैं, जो हमेशा उनके साथ होते हैं, देशभर के तमाम शिव मंदिरों में भी शिवलिंग के पास नंदी विराजमान नजर आते हैं, लेकिन क्या आपने नंदी को साक्षात भगवान शिव को साष्टांग दंडवत प्रणाम करते देखा है?
दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अद्भुत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शिव मंदिर के बाहर नंदी साष्टांग दंडवत प्रणाम करते नजर आ रहे हैं, इस नजारे को देख लोग ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं | अपने आराध्य के लिए भक्त की भक्ति का यह दृश्य लोगों के दिलों को जीत रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments