नड्डा का 26 को एक दिनी रायपुर प्रवास...
- Altamash Dani
- Sep 26, 2024
- 1 min read
नड्डा का 26 को एक दिनी रायपुर प्रवास
पूर्व सांसद व्यास को सदस्यता प्रदान करेंगे, नालंदा परिसर में छात्रों से मिलने के बाद सदस्यता अभियान में भाग लेंगे
प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पदाधिकारियों सहित मंत्रियों, सांसदों व सदस्यता टोली की बैठक लेंगे
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज 26 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगे। इस दौरान नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और प्रदेश के सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 26 सितम्बर को अपराह्न 4 बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचेंगे और वहाँ से वे सीधे केनाल रोड पहुँचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नड्डा पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास जाएंगे। नड्डा यहाँ व्यास को भाजपा की सदस्यता प्रदान करेंगे। व्यास के निवास से प्रस्थान कर नड्डा नालंदा परिसर पहुँचकर छात्रों से भेंट व चर्चा करेंगे और सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। नड्डा देर शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुँचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों,
प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।