क्षत-विक्षत मिला शव, रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा...
- ANIS LALA DANI

- Aug 11
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है | दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई | मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी सूर्यकांत कुल्हारा के रूप में हुई है |जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला |
घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की | प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है |
बताया गया कि सूर्यकांत कुल्हारा गांव में खेती-किसानी का काम करता था | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही है | मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा |




.jpg)










