फैक्ट्री गार्ड को बंधक बनाकर 12 लाख का तांबा चोरी, सीसीटीवी और डीवीआर भी ले उड़े बदमाश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात कारखाने में बीती रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। देर रात लगभग डेढ़ बजे कारखाने के अंदर दाखिल हुए अज्ञात आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को पहले अपने कब्जे में लिया और रस्सी से बांध दिया। जब गार्ड ने विरोध जताया, तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद बेखौफ चोरों ने परिसर में रखे लगभग आठ सौ किलोग्राम तांबे के तार को काट लिया, जिसकी बाजार कीमत दस से बारह लाख रुपए आंकी जा रही है।
जांच के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। शातिर चोर केवल माल ही नहीं समेटे, बल्कि पहचान छुपाने के लिए कारखाने में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग यूनिट यानी डीवीआर भी अपने साथ उखाड़ ले गए। इससे पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचना पेचीदा हो गया है, हालांकि आसपास के अन्य रास्तों पर लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मुआयना कर सुराग जुटाने में जुट गया है। इस दुस्साहसिक घटना के बाद औद्योगिक इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments