संगीतकार अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी की चर्चाएं तेज, 21 नवंबर को होगा भव्य रिसेप्शन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों के विवाह समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी के बाद 21 नवंबर 2026 को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के निमंत्रण पत्र की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई बड़े राजनीतिक नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।
ग्रीस में हो सकती है शादी और 21 नवंबर को रिसेप्शन
रिपोर्टों के अनुसार, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का विवाह नवंबर में ग्रीस में आयोजित किया जा सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं। वहीं, चेन्नई में 21 नवंबर को शाम 6:30 बजे से रिसेप्शन का आयोजन प्रस्तावित है। इस तारीख की पुष्टि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के कार्यालय द्वारा साझा किए गए संदेश में भी हुई थी, जब काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।
दिग्गज नेताओं को व्यक्तिगत रूप से दिया गया निमंत्रण
इस हाई-प्रोफाइल विवाह समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर निमंत्रण सौंपा। प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भी आमंत्रित किए जाने की खबरें हैं।
कौन हैं अनिरुद्ध और काव्या?
अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बेहद लोकप्रिय संगीतकार और गायक हैं, जिन्होंने '3' (व्हाई दिस कोलावेरी डी), 'जवान', 'लियो' और 'जेलर' जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया है। वहीं, काव्या मारन देश के प्रमुख कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं और सन टीवी नेटवर्क के साथ-साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' के प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments