साल 2010 में किया था मर्डर, रायपुर टिकरापारा से कातिल गिरफ्तार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्यप्रदेश में हत्या कर बीते 13 साल से नाम और हुलिया बदलकर रायपुर में फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है, रायपुर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी मनोज सिंह को पकड़ने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस को जानकारी दी है| आरोपी के खिलाफ हत्या, बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच के सघन चेकिंग अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या कर बीते 13 सालों से रायपुर के अलग-अलग स्थानों में रह रहे आरोपी मनोज सिंह को टिकरापारा इलाके से धर दबोचा, क्राइम ब्रांच प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2010 में सिंघरौली में हत्या करने के बाद फ़रार चल रहा था, मध्यप्रदेश पुलिस को आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments