आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 'हेवन कैफे' पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, जोन-5 की टीम ने किया सीलबंद.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर:— रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के कड़े निर्देशों के तहत, नगर निगम जोन-5 नगर निवेश विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन, कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के अंतर्गत रोहिणीपुरम गोल चौक (जी कोचिंग के पास) आवासीय क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर व्यावसायिक परिसर के रूप में संचालित 'हेवन कैफे' को निगम की टीम ने नियमानुसार प्रक्रिया के तहत सीलबंद कर दिया।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments