कचरे की गाड़ी के नीचे आ जाने से नगर निगम के कर्मचारी की हुई मौत......

छ.ग. के बिलासपुर में नगर निगम के एक कर्मचारी की कचरा गाड़ी में दबने से मौत हो गई। निगम कर्मी अपनी बाइक से लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया। इसी दौरान पीछे से डंपर ने उसे अपने चपेट में ले लिया।
यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है जहा सिविल लाइन क्षेत्र के इमलीपारा में रहने वाला देवानंद कश्यप (50) नगर निगम में पदस्थ था। बुधवार को दोपहर वह किसी काम से सरकंडा के लोधीपारा गया था। जहां काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से इमलीपारा स्थित घर लौट रहा था। उसकी बाइक लोधीपारा में राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंची थी उसी समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वो बाइक समेत सड़क पर गिर गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments