नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने सम्बंधित व्यवसायी को कड़ी चेतावनी....
बेबीलान टावर के पास व्हीआईपी रोड के किनारे व्यवसायिक परिसर द्वारा भारी मात्रा में मलमा डाले जाने पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने सम्बंधित व्यवसायी को कड़ी चेतावनी देकर तत्काल किया 25000 रूपये का ई जुर्माना |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग को मुख्य मार्ग के किनारे व्यवसायिक परिसर द्वारा भारी मात्रा में मलमा डाले जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन एवं जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत व्हीआईपी रोड में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे बेबीलान टावर के समीप वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किये गए औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर मुख्य मार्ग व्हीआईपी रोड के किनारे व्यवसायिक परिसर द्वारा भारी मात्रा में मलमा डाला जाना पाया गया एवं प्राप्त जनशिकायत सम्बंधित स्थल पर पूरी तरह से सही पायी गयी |

इस पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वय द्वारा स्वच्छता निरीक्षक की उपस्थिति में सम्बंधित व्यवसायिक परिसर के संचालक जसवीर सिंह खनूजा को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल सम्बंधित व्यवसायी पर 25000 रूपये का ई जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments