तात्यापारा में आवासीय क्षेत्र में पानी पाउच एवं पानी बोतल की फैक्ट्री के संचालन पर कार्रवाई कर नगर निगम जोन 7 ने 25-25 हजार रूपये का ई जुर्माना किया..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत औचक निरीक्षण के दौरान आवासीय क्षेत्र में हरि ओम इंडस्ट्री द्वारा पानी पाउच की फैक्ट्री और पानी बोतल की फैक्ट्री आवासीय क्षेत्र में संचालित किये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए दोनों फैक्ट्री के सम्बंधित संचालकों पर 25- 25 हजार रूपये कुल 50 हजार रूपये का ई जुर्माना कर प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments