नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने गन्दगी मिलने पर मोहन बेकरी के संचालक पर किया 5000 रूपये ई चालान.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में गन्दगी मिलने की जनशिकायत औचक निरीक्षण में स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित मोहन बेकरी के संचालक पर 5000 रूपये का ई चालान भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए किया गया और गन्दगी मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments