नगर निगम की सख्ती, बकाया नहीं चुकाने पर संपत्तियां सील, कार्रवाई के बाद तत्काल जमा हुई राशि.....
निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी जोनों में राजस्व वसूली अभियान तेज, बकाया राशि अदा नहीं करने वालों की सम्पतियों को सीलबंद करने कार्रवाई, बकायादार सीलिंग होते ही तत्काल बकाया राशि अदा कर रहे...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी जोनों में आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया गया है, उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा, सभी जोन कमिश्नरों द्वारा सभी सहायक राजस्व अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है |

आज नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग ने वार्ड 40 क्षेत्र में 618000 रूपये के बड़े बकायादार अमरपाल सिंह द्वारा निगम को बकाया अदा नहीं किये जाने पर उनकी सम्बंधित सम्पति में सीलिंग की कार्रवाई की, जोन 4 में स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में रामदेव मार्केट में बकायादार प्रमोद कुमार राव ने सम्पति सीलिंग कार्रवाई के दौरान जोन 4 राजस्व विभाग की टीम को 188180 रूपये का सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा कर दिया, जोन 4 के वार्ड 44 में बकायादार श्रीमती पद्मादेवी एवं अन्य द्वारा वर्ष 2021 से 528176 रूपये का बकाया नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित सम्पति सीलबंद कर दी गयी |

जोन 7 राजस्व विभाग ने स्वामी आत्मानंद वार्ड नम्बर 38 के चौबे कॉलोनी में वर्ष 2020-21 के 11 लाख 82 हजार 544 रूपये के बड़े बकायादार भिलाई स्टील एंड रिसर्च सेंटर की सम्बंधित सम्पति को नगर निगम को बकाया अदा नहीं किये जाने पर तत्काल सीलबंद कर दिया |

वार्ड 44 में जोन 4 राजस्व विभाग ने वर्ष 2019-20 से 504762 रूपये के बकायेदार द्वारा नगर निगम को बकाया अदा नहीं करने पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गयी. वहीं जोन 7 क्षेत्र में वार्ड 22 में बकायादार पाल गुड्स ट्रांसपोर्ट आमानाका के सम्बंधित बकायादार ने सीलिंग कार्रवाई होते ही तत्काल स्थल पर जोन 7 राजस्व विभाग को 123011 रूपये का सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया |

जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा वार्ड 44 में वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक 69158 रूपये के बकायादार शान्ति लाल बरलोटा द्वारा बकाया राशि नगर निगम रायपुर को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित सम्पति को तत्काल सीलबंद कर दिया गया. जोन 5 राजस्व विभाग को बड़े बकायादार द्वारा सम्पति सीलबंद करते ही तत्काल 614909 रूपये का सम्पूर्ण बकाया राशि का स्थल पर तत्काल भुगतान कर दिया गया, नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सम्बंधित सम्पतियों को बकायादारों द्वारा नगर निगम को बकाया अदा नहीं किये जाने पर सीलबंद कर दिया गया |










.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments