google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुकेश अग्रवाल का जुनून कुछ अलग करने की…

Apr 25, 2024
2 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुकेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली के रहने वाले एक बड़े व्यापारी हैं ।जिनका क्षेत्र में नाम ही काफी है। क्षेत्र के लोग खाद व्यवसाई के नाम से भली भांति परिचित है ।मुकेश अग्रवाल जनसेवक भी हैं जन सेवा लोक सेवा बाल्यावस्था से उनके अंदर रहा है। मुकेश अग्रवाल ने अबकी बार अपने गृह ग्राम के बाहर दूर दराज तक सेवा ,मानव सेवा, जन सेवा करने की ठान ली है ।और मध्यम चुनाव लोकसभा चुनाव जीत कर अपनी बात क्षेत्र की समस्या का निधन संसद के पटल पर रखकर करने की। मुकेश अग्रवाल ने महासमुंद लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर के किस्मत अजमाया है। मुझे मुकेश अग्रवाल का मानना है कि जन-जन तक पहुंचकर उनकी समस्या सुनकर उनकी समस्या का निवारण एवं निदान करवाएंगे। यह क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है तथा उनकी समस्या पर प्राथमिकता से कार्य करने की बात की है। मुकेश अग्रवाल के पास लोगों का प्यार स्नेह वआशीर्वाद है। उनके पास कुछ कर गुजरने की का जुनून है जज्बा है माद्दा है। वे एक दिन में 70-70 गांव तक प्रचार प्रसार जनसंपर्क तक कर गुजरे हैं। मुकेश अग्रवाल को विश्वास है कि मैं इसी राह पर चलकर जन सेवा कर सकूंगा क्योंकि अपनी बात रखने के लिए किसी न किसी पटल तक जाना जरूरी है ।

मुकेश अग्रवाल का कहना है कि आप मेरी मंशा को धरातल में काम्याबी करें। मेरे दोनों पुत्र डॉक्टर है स्वास्थ्य सेवक है। हमने अपने बुजुर्गों से जन सेवा की शिक्षा प्राप्त की है। इस राह पर सदा चले हैं और इसी मानसिकता के आधार पर वर्तमान समय में भी चल रहे हैं। यह सर्व विदित है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र विशाल क्षेत्र है, जिसमें आठ विधानसभा आते हैं, सरायपाली, बसना, खल्लारी महासमुंद, धमतरी, बिंद्रा नवागढ़, कुरूद, राजिम विधान सभा है। मुकेश अग्रवाल का कहना है कि मैंने इस दौरान हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का दौरा किया है लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया है और जन-जन के समस्याओं से मैं अवगत हुआ हूं। लोगों ने मुझ पर विश्वास करने की मंशा जाताई है। मैं उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की शत प्रतिशत कोशिश करूंगा यह मेरा जनता जनार्दन से वादा है और रहेगा।

मुकेश अग्रवाल का कहना है कि मुझे उसे जगह पहुंच जाए जहां से मैं अपनी आवाज बुलंद कर सकूं क्षेत्र की जनता का हर समस्या का निदान विधि व्रत कर सकूं।

मैं जनता जनार्दन का हमेशा आभारी रहूंगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html