बस्तर दौरे पर पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं से की खास मुलाकात...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर प्रवास के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार देर रात जगदलपुर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप से मुलाकात की। सर्किट हाउस में हुई इस गुप्त मंत्रणा के दौरान क्षेत्रीय विकास, सरकारी योजनाओं की प्रगति और संगठन की मजबूती को लेकर गहन मंथन हुआ। इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, जहां उन्होंने सभी का हालचाल जानते हुए जनता के हित में लगातार काम करने का संदेश दिया।

इसके अगले दिन यानी शनिवार को वे शक्तिपीठ दंतेवाड़ा पहुंचे और आदिशक्ति मां दंतेश्वरी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति और बस्तर के निवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तर क्षेत्र विकास और प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और यहां की संस्कृति व आस्था पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments