सांसद ज्योत्सना महंत व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने करोड़ो के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में कटघोरा कृषि एवं उपज मंडी में आज विकास के क्षेत्र में एक और नई कड़ी जुड़ गई है। अब कटघोरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में 49.88 लाख से निर्माण होने वाले 10 सेन्ड्री शॉप निर्माण की सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने दी है। साथ ही विभिन्न उपज मंडियों एवं किसान कुटीर निर्माण के लिए करोड़ो विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।आज इस अवसर पर कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कटघोरा कृषि उपज मंडी में समारोह के दौरान विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के अलावा कटघोरा कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष राम नारायण कश्यप,राज्य श्रम आयोग सदस्य नवीन सिंह , वरिष्ठ कांग्रेस हरीश परसाईं,कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, छत्रपाल सिंह कंवर, गणराज सिंह, पार्षद संजय अग्रवाल, जय नारायण कंवर, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, राहूल शर्मा, सौरभ शर्मा, अशोक दुबे तथा बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार बनी तब लोगों ने देखा कि हमारी सरकार के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है तो लोगों ने हमारी सरकार को देखकर कहा कि यह तो भरोसे की सरकार है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एवं उनके मंत्रीमण्डल के सदस्यों द्वारा बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि कटघोरा में पुरुषोत्तम कंवर फिर से विधायक बनते है तो जो भी कार्य बचे रहे होंगे, उन कार्यो को आने वाले निकट भविष्य में पूरा किया जाएगा, जनता के लिए विधायक बहुत अच्छा काम कर रहे है। सांसद महंत ने कटघोरा कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रामनारायण कश्यप की तारीफ करते हुए कहा कि इसके पूर्व के रहे अध्यक्षो ने यहां पर कोई विकास नही किया लेकिन 72 वर्ष के कश्यप जी के हौसले को देखकर लगता कि आज का युवा भी इतनी भागदौड़ नही करता होगा जो कश्यप कर रहे है। उनकी मेहनत का नतीजा है कि एक वर्ष में कटघोरा कृषि उपज मंडी का विकास इतना हुआ कि राष्ट्रीय उपज मंडी का भी तमगा मिल गया। यह काफी बड़ी बात है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments