30 से ज्यादा नाव आग की चपेट में जलकर खाक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बंदरगाह में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. इस आग की चपेट में आकर 40 से ज्यादा नावें जलकर खाक हो गईं. स्थानीय मछुआरों ने आशंका जताई है कि कुछ शरारती तत्वों ने नावों में आग लगाई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
बंदरगाह में आग लगने से 25-30 करोड़ रुपये की नुकसान की आशंका जताई जा रही है. अपनी नावों में लगी आग को देखकर मालिक अपने आंसू नहीं रोक पाए. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि अज्ञात लोगों ने ऐसा किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा रात 11 बजे हुआ. मछुआरों द्वारा अग्निशमन अधिकारियों को जानकारी देने के बाद बंदरगाह पर दमकल गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया |
अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. विशाखापत्तनम अग्निशमन अधिकारी एस.रेणुकय्या ने बताया कि बंदरगाह पर मछली पकड़ने वाली नावें खड़ी थीं. उनमें एक के बाद एक ने आग पकड़ ली. आग पर सुबह 4 बजे तक काबू पाया गया. आग पर काबू पाने और रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट से मदद ली गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments