100 से ज्यादा लोगों ने ज्वाइन की कांग्रेस पार्टी........

सौ लोगों ने जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव और विधायक यू.डी. मिंज की अगुवाई में कांग्रेस प्रवेश किया है। विधायक ने गुलदस्ता दिया तो जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सबका अभिवादन किया। जिलाध्यक्ष और विधायक ने कहा अगली बार कांग्रेस सरकार फिर से बनेगी। ज्ञात हो कि चुनाव के आते ही पार्टी में दल बदल का खेल शुरू हो जाता है। प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुकी है। कांग्रेस पूरी एक्शन मोड पर उतर गई है, और जिलाध्यक्ष ने पूरे विधानसभा में गोपनीय चर्चा कर सेंधमारी में लग गए हैं। जिले में पूरे प्रदेश के सबसे कम उम्र और ज्यादा राजनीति तजुर्बा माने जाने वाले जिलाध्यक्ष हैं। मनोज सागर यादव इस बात को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कह चुके हैं कि मनोज सागर सबसे कम उम्र का तेज तर्रार जिलाध्यक्ष है, और विपक्षी दलों का कमर तोडऩा अच्छे से जानता है, हालांकि इस बात से विधानसभा भर में हलचल हो गई है कि जिलाध्यक्ष सहित तीनों विधायकों ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में लगातार राजनीति में माहिर दो खिलाडिय़ों ने अपना खेल शुरू कर दिया है।
ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष मनोज सागर और विधायक यू.डी. मिंज की हाल ही में केराडीह क्षेत्र के युवा भाजपा नेताओं को कांग्रेस में प्रवेश कराने के बाद पूर्व विधायक और संसदीय सचिव पूर्व विधायक भरत साय के गढ़ को भेद कर 100 लोगों से अधिक को कांग्रेस में प्रवेश कराया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments