सुरीली आवाजों के लिए सुनहरा मौका: रायपुर में 'नागपुर आइडल सीजन-3' के ऑडिशन का ऐलान, 18 अक्टूबर से पहले करें रजिस्ट्रेशन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। माँ काली माता चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से बहुप्रतीक्षित सिंगिंग रियलिटी शो 'नागपुर आइडल सीजन-3' का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए राजधानी रायपुर में खास ऑडिशन रखे गए हैं। अपनी गायकी का हुनर दिखाने के इच्छुक कलाकारों के लिए यह बेहतरीन मंच साबित हो सकता है।
कब और कहाँ होंगे ऑडिशन ?
छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए रायपुर के पंजाब केसरी भवन (जोरा) में ऑडिशन की तारीखें तय कर दी गई हैं। यह ऑडिशन 31 अक्टूबर (शनिवार) और 1 नवंबर (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ प्रतियोगियों को कराओके ट्रैक के बजाय लाइव संगीतकारों के साथ अपनी प्रस्तुति देनी होगी, जो गायकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा।
दो अलग-अलग श्रेणियाँ और पुरस्कार राशि
इस प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में बांटा गया है, ताकि हर उम्र के प्रतिभागी को बराबरी का मौका मिल सके:
16 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी: -
पहला स्थान: ₹22,222/- नकद व ट्रॉफी
दूसरा स्थान: ₹11,111/- व ट्रॉफी
तीसरा स्थान: ₹7,777/- व ट्रॉफी
रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹399/- मात्र
16 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी: -
पहला स्थान: ₹44,444/- नकद व ट्रॉफी
दूसरा स्थान: ₹22,222/- व ट्रॉफी
तीसरा स्थान: ₹11,111/- व ट्रॉफी
रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹599/- मात्र
ऐसे लें हिस्सा -
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतियोगियों को 18 अक्टूबर से पहले अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा।
अधिक जानकारी या किसी भी तरह की पूछताछ के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष ईशान सिंह ठाकु से संपर्क किया जा सकता है। आप इन नंबरों 88819597, 8390777330, या 9372123860 पर कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments