कार्यकाल में बने एजुकेशन सिटी का मोदी ने भरी सभा में किया जिक्र....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
रायगढ़। बतौर कलेक्टर ओपी के कामों का जादुई करिश्मा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ओपी के कामों की लंबी फेहरिस्त है।शिक्षा के क्षेत्र में सौ करोड़ से अधिक की लागत से पहला उल्लेखनीय कार्य ओपी के प्रयासों की देन माना जाता है।विगत दिनों बस्तर में हुई प्रधान मंत्री मोदी ने अपनी सभा में आम जनता के आमने कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा कार्यकाल के दौरान दंतेवाड़ा के जवांगा में निर्मित एजुकेशन सिटी का जिक्र किया।एजुकेशन सिटी की चर्चा करते कर भाजपा कांग्रेस की सरकारों के कार्यपद्धति का अंतर बताते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने कहा वे स्वयं इस एजुकेशन सिटी की देखने गए थे। विदित हो कि दंतेवाड़ा में बतौर कलेक्टर अपनी पदस्थापना के दौरान ओपी चौधरी ने न केवल एजुकेशन सिटी परियोजना का मॉडल बनाया बल्कि इसे पूरा करते हुए आम जनता के लिए लोकार्पित भी किया।
रायगढ़ के माटी पुत्र ओपी चौधरी ने कलेक्टर बनकर छत्तीसगढ़ को पहले आई ए एस का गौरव दिलाया। ओपी चौधरी की इस उपलब्धि से रायगढ़ वासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। नक्सल क्षेत्र में जाने से अफसर कन्नी काटते है लेकिन अपनी पदस्थापना के लिए ओपी ने नक्सल क्षेत्र का चयन कर तात्कालिक मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी चौकाया।
घनघोर नक्सली क्षेत्र के जंगलो में विकास की किरणे धरती को छू भी नहीं पाती थी अज्ञानता का घनघोर अंधकार चारो ओर फैला हुआ था। जीवन के बाद मृत्यु की राह देखते इन आदिवासी भाईयो के लिए सरकारी सुविधाओं के कोई मायने नहीं थे। जान बचाने की जद्दोजहद में स्थानीय निवासी स्कूल नही से कतराते थे। नक्सली गतिविधियों की वजह से सरकारी सिस्टम भी बेबस ही था। आए दिन नक्सली गतिविधियां एवम संसधानो का अभाव की वजह से इस क्षेत्र एजुकेशन सिटी जैसी परियोजनाओं को पूरा बहुत ही कठिन था। विपरित परिस्थियों में कार्य करने के अभ्यस्त ओपी चौधरी ने सभी चुनौतीयो को मुस्कुराते हुए स्वीकार किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments