google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लोकसभा में मोदी सरकार ने बताया, पांच साल में 2 लाख, 75 हजार से ज्यादा बच्चे गायब हुए...पढ़ें पूरी खबर

Jul 29, 2023
1 min read
























पिछले पांच सालों में देश भर में 2 लाख, 75 हजार से ज्यादा बच्चे गायब हुए हैं। गायब हुए बच्चों में 2 लाख, 12 हजार लड़कियां हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पिछले हफ्ते लोकसभा में दी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जो आंकड़े पेश किए हैं उनके अनुसार वर्ष 2018 से जून 2023 तक कुल 2,75,125 बच्चे गायब हुए, इसमें से 2,12,825 लड़कियां हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक 2 लाख, 40 हजार (2,40,502) बच्चों को ढूंढ निकाला गया, इसमें 1,73,786 (1.73 लाख) लड़कियां हैं। स्मृति ईरानी ने बताया कि केंद्र की चाइल्ड हेल्पलाइन लापता बच्चों को ढूंढने के लिए देश भऱ में काम कर रही है।

लापता बच्चों को तलाशने के लिए ट्रैक चाइल्ड पोर्टल भी है। सबसे अधिक बच्चे मध्य प्रदेश से गायब हुए हैं। मध्य प्रदेश में गायब हुए बच्चों की संख्या 61 हजार से अधिक है। बच्चे गायब होने के मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इस राज्य के 49 हजार से ज्यादा बच्चे गायब हैं। रिपोर्ट के अनुसार सात राज्यों मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बच्चे गायब होते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html