मोदी सरकार का मिशन-360 : महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर फिर तेज़ी....
- ANIS LALA DANI

- 10 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
मोदी सरकार एक बार फिर से महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को पास कराने के लिए नंबर गेम जुटाने में जुट गई है, मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी मिशन-360 के आंकड़े को जुटाने में लगी हुई है, लेकिन अभी भी 6 कदम दूर है, ऐसे में सरकार ने 19 जुलाई को सभी दलों की बैठक बुला ली है |
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, माना जा रहा है कि मोदी सरकार एक बार फिर से महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटों को बढ़ाने वाले परिसीमन बिल को पेश कर सकती है, जिसे पास कराने के लिए दो-तिहाई का बहुमत चाहिए, अप्रैल में संसद के विशेष संत्र के दौरान नंबर गेम न होने के चलते सरकार बिल पास नहीं करा सकी थी, लेकिन तीन महीने बाद फिर से सरकार पास कराने का तानाबाना बुन रही है |




.jpg)







