केंद्रीय जांच एजेंसियां का दुरुप्रयोग करने में जुटी मोदी सरकार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियां पर निशान साधकर कहा की केंद्रीय जांच एजेंसियां दबाव में कार्य कर रही है। पूरे देश में सीबीआई, ईडी का दुरूपयोग किया जा रहा है। सीएम गहलोत ने कहा, देश में क्या हो रहा है?...किसी भी पार्टी की सरकार हो, जिस तरह से न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है, ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है, लोकतंत्र में यह तरीका उचित नहीं कहा जा सकता। आचार संहिता घोषित होने के बाद भी आप विपक्षी दलों पर छापेमारी करवा रहे हैं।
गहलोत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाकर कहा देश में किसी भी नेता पर आरोप लगते है, तब बीजेपी में शामिल होते ही वे आरोप वाशिंग मशीन से धूल जाते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने विपक्ष को अपना दुश्मन बना लिया है। सचिन पायलट के साथ सत्ता संघर्ष पर राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, हम सब एकजुट हैं। मैंने किसी भी एक उम्मीदवार (पायलट पक्ष के) का विरोध नहीं किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments