google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अम्बेडकर अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग में त्वचा से संबंधित आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध.....

Aug 18
3 min read
  • त्वचा, बाल, नाखून और पिगमेंटरी डिसऑर्डर के मरीजों के लिए मौजूद हैं एडवांस्ड डर्मेटोलॉजिकल प्रोसिजर.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) विभाग द्वारा त्वचा, बाल, नाखून एवं पिगमेंटरी डिसऑर्डर से संबंधित मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ डर्मेटोलॉजिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग में सामान्य से लेकर जटिल त्वचा रोगों के निदान और उपचार के लिए डायग्नोस्टिक, मेडिकल, सर्जिकल एवं विभिन्न प्रोसिजरल सुविधाएं उपलब्ध हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष, त्वचा रोग विभाग (प्रो.)डॉ. मृत्युंजय कुमार (एम. के.) सिंह के अनुसार डर्मेटोलॉजी विभाग में मरीजों की आवश्यकता और उनकी बीमारी की स्थिति के अनुसार माइनर डर्मेटोलॉजिकल सर्जरी, फोटोथेरेपी, इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट, केमिकल पील्स तथा चयनित लेजर एवं लाइट-बेस्ड प्रोसिजर किए जाते हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर वैज्ञानिक एवं मरीज-केंद्रित त्वचा रोग उपचार उपलब्ध कराना है।

निदान के लिए आधुनिक उपचार सुविधाएं -

डॉ. एम. के. सिंह के अनुसार, विभाग में त्वचा रोगों की सही पहचान के लिए विभिन्न डायग्नोस्टिक प्रोसिजर संपन्न किए जाते हैं। फंगल एवं अन्य त्वचा संक्रमणों की जांच के लिए डायरेक्ट माइक्रोस्कोपी, जबकि इंफ्लेमेटरी, इंफेक्शियस, नियोप्लास्टिक एवं अन्य त्वचा रोगों के हिस्टोपैथोलॉजिकल निदान के लिए पंच बायोप्सी की सुविधा उपलब्ध है। चयनित त्वचा घावों के निदान के साथ उन्हें पूरी तरह हटाने के लिए एक्सिसनल बायोप्सी भी की जाती है।


माइनर डर्मेटोलॉजिकल सर्जरी -

विभाग में चयनित मरीजों के लिए विभिन्न छोटी सर्जिकल प्रक्रियाएं भी की जाती हैं। इनमें उपयुक्त बिनाइन सिस्टिक घावों के लिए सिस्ट एक्सिशन, चयनित बिनाइन मेलेनोसाइटिक घावों के लिए मोल/नेवस एक्सिशन, नाखूनों से संबंधित कुछ बीमारियों के लिए नेल एक्सट्रैक्शन सर्जरी तथा स्थिर विटिलिगो के चयनित मरीजों में विटिलिगो ग्राफ्टिंग सर्जरी शामिल हैं।


इंजेक्टेबल एवं थेराप्यूटिक प्रोसीजर -

चयनित मस्सों और अन्य उपयुक्त त्वचा घावों में टीसीए (TCA) एप्लीकेशन किया जाता है। कुछ इंफ्लेमेटरी एवं हाइपरट्रॉफिक त्वचा रोगों में इंट्रालेसनल स्टेरॉयड इंजेक्शन तथा उपयुक्त डर्मेटोलॉजिकल इंडिकेशन में बोटुलिनम टॉक्सिन (बोटॉक्स) का उपयोग किया जाता है। बालों एवं कुछ अन्य डर्मेटोलॉजिकल समस्याओं के चयनित मामलों में पीआरपी (PRP/प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा) थेरेपी तथा मुंहासों एवं कॉमेडोनल डिसऑर्डर में कॉमेडोन एक्सट्रैक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है।


फोटोथेरेपी एवं अन्य फिजिकल ट्रीटमेंट -

कुछ विशेष इंफ्लेमेटरी, पिगमेंटरी एवं फोटोरिस्पॉन्सिव त्वचा रोगों के उपचार के लिए यूवीए (UVA) एवं यूवीबी (UVB) फोटोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा पसीने से संबंधित कुछ विकारों सहित चयनित डर्मेटोलॉजिकल कंडीशन में आयनटोफोरेसिस का उपयोग किया जाता है।


केमिकल पील्स और लेजर आधारित उपचार -

चयनित मुंहासों, पिगमेंटेशन एवं सतही त्वचा संबंधी समस्याओं में केमिकल पीलिंग की जाती है। वहीं, उपयुक्त मरीजों में मुंहासों के निशान एवं अन्य चयनित स्कार संबंधी समस्याओं के लिए सीओटू (CO₂) लेजर तथा कुछ पिगमेंटरी एवं अन्य डर्मेटोलॉजिकल इंडिकेशन में एनडी: याग (Nd:YAG) लेजर का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा चयनित मरीजों में लेजर/लाइट आधारित हेयर रिडक्शन के लिए इंटेंस पल्स्ड लाइट (IPL) प्रक्रिया भी उपलब्ध है।


मरीजों की जरूरत के अनुसार तय होता है उपचार -

डर्मेटोलॉजी विभाग में किसी भी प्रोसिजर को मरीज के उचित क्लिनिकल इवैल्यूएशन और चयन के बाद ही किया जाता है। उपचार का चयन बीमारी के निदान, उसकी गंभीरता, मरीज के स्किन टाइप, उपचार के लक्ष्य और समग्र क्लिनिकल स्थिति के आधार पर किया जाता है। मरीजों को उपचार से होने वाले संभावित लाभ, साइड इफेक्ट, आवश्यक आफ्टरकेयर और आवश्यकता पड़ने पर फॉलो-अप के संबंध में उचित परामर्श दिया जाता है।


बेहतर उपचार सुविधा उलब्ध कराना है उद्देश्य -

टर्शियरी-केयर सरकारी अस्पताल में मरीजों को आधुनिक, विशेषज्ञ एवं साक्ष्य-आधारित त्वचा रोग सेवाएं उपलब्ध कराना तथा त्वचा, बाल और नाखून संबंधी रोगों के लिए उन्नत डायग्नोस्टिक एवं थेराप्यूटिक विकल्पों को और मजबूत करना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html