google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लिंगराज मंदिर में महादेव के दर्शन कर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना.....

Aug 10
1 min read
  • महादेव के चरणों में शीश नवाकर मांगी छत्तीसगढ़ की समृद्धि, राज्यपाल रमेन डेका संग लिंगराज मंदिर पहुंचे पुरन्दर मिश्रा.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

भुवनेश्वर / रायपुर - ओडिशा प्रवास के दौरान राजधानी भुवनेश्वर में रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका के साथ सपत्नीक ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र लिंगराज मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन-पूजन किए।

इस पावन अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान लिंगराज से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।


लिंगराज मंदिर की आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख करते हुए मिश्रा ने कहा कि भगवान महादेव के चरणों में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में भगवान लिंगराज के दर्शन कर सभी के जीवन में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html