अमर पारवानी के जन्मदिवस पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने पंडरी स्थित कैट कार्यालय में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य एवं उद्योगपति अमर पारवानी के जन्मदिवस पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अमर पारवानी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अमर पारवानी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज और व्यापार जगत के हित में पारवानी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप जनसेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में एक बेहतरीन पहल है।

मिश्रा ने यह भी कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जनसेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments