google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक मोतीलाल साहू ने दलदल सिवनी में नवीन रंगमंच निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन.....

Aug 25
1 min read
  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 के वार्ड 7 के दलदलसिवनी क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन के पास नवीन रंगमंच निर्माण हेतु एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, पार्षद मोहन साहू, देवदत्त द्विवेदी, वार्डवासियों सहित भूमिपूजन कर नागरिकों को दी शानदार सौगात....


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन के पास नवीन रंगमंच निर्माण कार्य का रायपुर ग्रामीण विधायक निधि मद से 9 लाख 98 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र कराये जाने नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद मोहन साहू, देवदत्त द्विवेदी सहित कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव एवं वार्डवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया | रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव को तत्काल स्वीकृति अनुसार वार्ड 7 के दलदल सिवनी क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन के पास नवीन रंगमंच निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया | वार्ड 7 के पार्षद निगम एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन ने वार्ड 7 के दलदल सिवनी क्षेत्र में नवीन रंगमंच निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन कर कार्यरम्भ करवाने हेतु समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html