google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक मूणत ने किया 25 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी.....

Aug 10
2 min read
  • रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बिन्दा बाई सोनकर स्कूल में विधायक निधि से 25 लाख में अतिरिक्त कक्ष निर्माण शीघ्र करने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षदगणों, एल्डरमैनों सहित किया भूमिपूजन

  • रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपये प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर - आज रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड अंतर्गत अश्विनी नगर में बिन्दा बाई सोनकर स्कूल में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से 25 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद रवि सोनकर, एल्डरमैन रामकिंकर सिंह ठाकुर, अनिल सोनकर, अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दयानन्द सोनकर, पूर्व एल्डरमैन डॉ सुखनन्दन सोनकर, सोनकर समाज प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची चौबे सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी |

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मंच से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को 10 हजार रूपये का स्वेछानुदान विधायक निधि मद से प्रोत्साहन राशि स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है |

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बिन्दा बाई सोनकर स्कूल का अच्छी तरह से संचालन करने पर सोनकर समाज के पदाधिकारियों को सराहा, उन्होंने सोनकर समाज के दानवीरों को सराहा एवं बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने भूमि का दान देने का अनुकरणीय कार्य बतलाया | नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत को विकास पुरुष बतलाया एवं दानवीर माता बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने 30 वर्ष पूर्व लगभग 6 एकड़ की भूमि स्वेच्छानुदान दिया, वह अनुकरणीय कार्य है |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html