google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक अनुज शर्मा ने धरसींवा में किया ध्वजारोहण; बोले- "बात कम, काम ज्यादा" के सिद्धांत पर छत्तीसगढ़ में बह रही सुशासन की बयार.....

Aug 17
3 min read
  • धरसींवा में स्वतंत्रता दिवस की धूम: विधायक ने शहीदों को किया नमन, 'स्वर्णिम व अपराध-मुक्त छत्तीसगढ़' के निर्माण का दिलाया संकल्प.....

  • सेवा सदन और बी.ई.ओ. कार्यालय परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्कूली बच्चे.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

धरसींवा: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में भारी राष्ट्रभक्ति और उत्साह देखा गया। इस ऐतिहासिक मौके पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सुबह सेवा सदन धरसींवा और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (B.E.O.) कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोहों में विधिवत ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान की गूंज के बीच विधायक ने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

शहीदों के चरणों में झुकाया शीश -

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, "आज का यह पावन दिन केवल एक उत्सव नहीं है। यह उन अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपनी छाती पर गोलियाँ खाकर हमें आजादी की खुली हवा में सांस लेने का अवसर दिया। मैं उन सभी वीर सपूतों के चरणों में शीश झुकाकर कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ।"


पीएम मोदी के 'विकसित भारत' और आत्मनिर्भरता पर जोर -

विधायक शर्मा ने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा, "आज जब भारत अंतरिक्ष से लेकर रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है, तो यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। आत्मनिर्भरता का यह संकल्प अब एक जन-आंदोलन बन चुका है। देश की आजादी के इस अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का विराट संकल्प लिया है। उनका सपना है कि हमारा युवा रोजगार माँगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने और हमारी हर माता-बहन सशक्त, सुरक्षित व स्वावलंबी हो।"


छत्तीसगढ़ में साय सरकार का सुशासन: "बात कम, काम ज्यादा" -

राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विधायक ने कहा, "देश में जहाँ मोदी की गारंटी है, वहीं छत्तीसगढ़ में हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन का नया अध्याय लिख रही है। हमारी सरकार का सीधा सिद्धांत है—'बात कम, काम ज्यादा' राज्य में सुशासन और पारदर्शिता की नई बयार बही है, जिससे हमारे किसान भाइयों के चेहरे पर मुस्कान वापस आई है।" उन्होंने आगे कहा, "समय पर बोनस और 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के वादे को पूरा करके सरकार ने साबित किया है कि किसान भाइयों के पसीने की हर बूंद का सही मूल्य और सम्मान देना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही, राज्य की लाखों माताओं-बहनों को आर्थिक मजबूती देकर हर घर में खुशहाली लाई गई है। बिना किसी बिचौलिए के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना ही हमारी सरकार का असली सुशासन है। मेरा निरंतर प्रयास है कि हमारी धरसींवा विधानसभा और पूरा छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी भूमिका निभाए।"


स्वर्णिम छत्तीसगढ़ और अपराध-मुक्त राज्य का संकल्प -

विधायक अनुज शर्मा ने भविष्य का रोडमैप साझा करते हुए कहा, "कला, संस्कृति, उद्योग और कृषि क्षेत्र में हम सब मिलकर काम करेंगे और एक स्वर्णिम छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। हमें रुकना नहीं है, हमें थकना नहीं है... भारत माता को विश्वगुरु के पद पर पुनः आसीन करने तक हमें निरंतर प्रयास करना है। आइए, आज स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि देश की अखंडता और एकता को बनाए रखेंगे, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे और छत्तीसगढ़ को अपराध-मुक्त, समृद्ध और विकसित बनाने में हाथ से हाथ मिलाकर चलेंगे।" उन्होंने धरसींवा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और जन-सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


समारोह में गरिमामय उपस्थिति -

इस भव्य और गरिमामय कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खूटे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासकीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी को पुनः स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए 'जय हिन्द' के नारों के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html