राष्ट्रपति के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री केदार कश्यप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 23 अक्टूबर को एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच रही हैं। उनके इस महत्वपूर्ण प्रवास को लेकर स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रपति मुर्मू लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।
अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू जगदलपुर में बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक 'मुरिया दरबार' में शामिल होंगी। इसके बाद, वह लालबाग मैदान में आयोजित एक विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप खुद लालबाग मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंच और बैठक की व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा इंतजामों, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी काम पूरे करने के कड़े निर्देश दिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments