google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान वोट चोरी पर पर्दा करने राजनीतिक ढकोसला....

1 hour ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' वास्तव में वोट चोरी पर जनता की आंखों में धूल झोंकने की एक कोशिश है। जो भाजपा सरकार बीते 13 वर्षों से अघोषित आपातकाल लगा रखी है, जिसे आलोचना सुनने का साहस नहीं है और जो सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक तरीकों से हो रहे आंदोलनों का दमन कर रही है, वह भला लोकतंत्र की हिमायती कैसे हो सकती है? जिसे विपक्ष, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, ओबीसी और एससी वर्ग की आवाज़ चुभती है, वह लोकतंत्र बचाने का राजनीतिक ढोंग कर रही है। जिन लोगों ने वोट चोरी कर और एसआईआर (SIR) में मतदाताओं के नाम कटवाए हों, उनके मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात शोभा नहीं देती। जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है कि देश के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा सिर्फ भाजपा सरकारों से ही है।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र ही नहीं है और जहां दो लोगों की तानाशाही चलती है, वह देश के लोकतंत्र के प्रति वफादार कैसे हो सकती है? भाजपा के संगठन और सत्ता दोनों में तानाशाही हावी है। प्रदेश में सरकार के मंत्रियों की सुनवाई नहीं होती और संगठन में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की बात अनसुनी कर दी जाती है, जिससे सभी डरे-सहमे रहते हैं। जब भाजपा के भीतर ही आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है, तो वह लोकतंत्र का आदर करना क्या जानेगी? आज जनता आक्रोशित है और हर तरफ विरोध हो रहा है। भाजपा का अलोकतांत्रिक चरित्र उजागर हो चुका है, इसलिए अब उसे लोकतंत्र की याद आ रही है और वह इसे बचाने के नाम पर केवल राजनीतिक नौटंकी कर रही है।


ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र केवल भाजपा नेताओं के भाषणों, नारों और राजनीतिक बयानों तक सीमित है, जबकि धरातल पर इसके विपरीत केंद्रीय जांच एजेंसियों, संवैधानिक संस्थानों और पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर आंदोलनों को कुचला जाता है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, जो भाजपा की हिटलरशाही सोच को दर्शाता है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि जब विपक्ष सरकार से सवाल पूछता है, तब उसे जवाब देने के बजाय राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश क्यों की जाती है? जब जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर जवाब मांगती है, तब वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति क्यों की जाती है? भाजपा को पहले अपने राजनीतिक आचरण में लोकतंत्र के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए। #Congress #DhananjaySinghThakur #BJP #Chhatisgarh #DemocraticValues #PoliticalNews #IndianPolitics #Democracy #CurrentAffairs #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html