google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गुरु बालदास साहेब के प्रगट्य उत्सव पर मंत्री गुरु खुशवंत का अनूठा निर्णय, संपूर्ण विधायक वेतन जनसेवा को किया समर्पित...

3 days ago
2 min read
  • शासकीय निवास M-3 में संपन्न "सतनामी स्वाभिमान दिवस" में उमड़ी भीड़, मेधावी छात्राओं मानसी और धनेश्वरी को मिला लैपटॉप

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर/आरंग। सतनामी समाज के पथप्रदर्शक एवं मार्गदर्शक परम पूज्य गुरु बालदास साहेब के अवतरण दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के शासकीय आवास M-3 में "सतनामी स्वाभिमान दिवस" का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से सर्वसमाज, सतनामी समाज और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए और अपनी अटूट श्रद्धा अर्पित की।

इस पावन अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने पिता के जन्मदिवस को पूरी तरह लोक-कल्याण को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी संपूर्ण विधायक निधि या वेतनराशि आरंग क्षेत्र के जरूरतमंदों के उत्थान के लिए लगाने का बड़ा ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर हसौद क्षेत्र की दोनें प्रतिभावान छात्राओं मानसी टंडन और धनेश्वरी यादव को अपनी ओर से लैपटॉप प्रदान किए, ताकि वे उच्च शिक्षा और डिजिटल माध्यमों से मजबूती से जुड़ सकें।

उच्च शिक्षा और कोचिंग की संपूर्ण जिम्मेदारी मेरी - मंत्री गुरु खुशवंत -

लैपटॉप प्रदान करते हुए मंत्री ने बेटियों को आश्वस्त किया कि उनकी आगामी पढ़ाई अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का संपूर्ण आर्थिक वहन वे स्वयं करेंगे। आर्थिक तंगी अब किसी भी मेधावी छात्र-छात्रा की राह का रोड़ा नहीं बनेगी।

छात्राओं के खिले चेहरे, गुरुजनों का लिया आशीर्वाद -

सौगात पाकर अभिभूत दोनों छात्राओं ने मंच पर उपस्थित संतों व गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस सहायता को अपने सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव बताया और अपनी पढ़ाई पूरी निष्ठा से जारी रखने का संकल्प लिया।

शिक्षा और डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा -

इस विशेष आयोजन में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री की यह पहल आरंग क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नया सवेरा साबित हो रही है। डिजिटल साधनों के वितरण के साथ निःशुल्क कोचिंग और वित्तीय सहायता जैसे कदम क्षेत्र के नौनिहालों को नई उड़ान देने का काम कर रहे हैं।

सामाजिक समरसता और श्रद्धा का केंद्र बना M-3 आवास -

राजधानी रायपुर स्थित शासकीय आवास में आयोजित इस भव्य समारोह में गुरु माता प्रवीण माता, गुरु सोमेश बाबा, गुरु सौरभ साहेब सहित संपूर्ण गुरु परिवार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, अखिल भारतीय सतनाम सेना के सदस्य और सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन अंततः गुरु परंपरा के प्रति वफादारी, आपसी भाईचारे और निस्वार्थ जनसेवा का एक अनूठा संगम साबित हुआ।

#सतनामीस्वाभिमानदिवस #गुरुबालदाससाहेब #गुरुखुशवंतसाहेब #आरंगNEWS #छत्तीसगढ़समाचार #जनसेवा #शिक्षासशक्तीकरण #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html