करोड़पति इनफ्लूएंशर लापता था, सूटकेस में मिला शव...

अर्जेंटीना में बच्चों के एक समूह को लापता करोड़पति क्रिप्टो इनफ्लूएंशर 41 वर्षीय फर्नांडो पेरेज़ अल्गाबा का क्षत-विक्षत शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ब्यूनस आयर्स प्रांत के इंजेनिरो बज शहर में बच्चे नदी के किनारे खेल रहे थे, तभी उन्हें शरीर के अंगों से भरा एक लाल रंग का सूटकेस मिला। बच्चों के माता-पिता ने ब्यूनस आयर्स पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने सूटकेस का निरीक्षण किया और अंदर मृतक के पैर और बांहें पाईं। उन्हें नदी में एक और हाथ मिला। अधिकारियों को बुधवार को शव का गायब सिर और धड़ मिला। अल्गाबा को पुलिस ने उसकी उंगलियों के निशान और टैटू के आधार पर पहचाना। पिछले मंगलवार से उद्यमी लापता था। वह स्पेन के बार्सिलोना में रहता था और एक सप्ताह पहले अर्जेंटीना में आया था। मिली जानकारी के अनुसार फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments