एक्सपायरी दवा मिलने पर सिद्धार्थ हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान सील...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अंबिकापुर :- शहर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान में एक्सपायरी दवाइयां मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की फार्मेसी का निरीक्षण कर स्टॉक और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान फार्मेसी में Amikacin 250 mg के तीन इंजेक्शन मिले, जिन पर Expiry Date 04-2026 दर्ज थी।

एक्सपायरी डेट निकल चुकी होने के बावजूद इन इंजेक्शनों का फार्मेसी स्टॉक में पाया जाना गंभीर लापरवाही के तौर पर देखा गया। मामले की जांच के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सिद्धार्थ हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं, संबंधित फार्मेसी का लाइसेंस भी 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पतालों की फार्मेसी में दवाइयों के स्टॉक और उनकी वैधता को लेकर निगरानी और सख्त होने के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments